सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह तैयार, एसपी ने कहा- सभी जगह पर रहेगी नजर
स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिमडेगा पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इस संबंध में सिमडेगा पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के द्वारा शुक्रवार को 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि भीड़ भाड़ को देखते हुए सभी जगह पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार से कोई भी अप्रिय घटना ना घटे।