परिहार: भटकी नेपाली नाबालिग बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया
परिहार थाना क्षेत्र में भटक रही एक नाबालिग नेपाली बच्ची को ग्रामीणों ने सुरक्षित रूप से डायल-112 पुलिस टीम को सौंपा। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची के परिजनों से संपर्क स्थापित किया।