बसंतपुर: वीरपुर गोल चौक अतिक्रमण मुक्त, दुकानदारों के लिए वैकल्पिक जगह का चयन कर जेसीबी से समतलीकरण शुरू
अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत वीरपुर गोल चौक के आसपास सरकारी जमीन से हटाए गए दुकानदारों के लिए अब वैकल्पिक व्यवस्था की पहल शुरू कर दी गई है. वीरपुर नगर पंचायत की ओर से पुराने थाना के सामने खाली पड़ी जमीन को दुकानदारों के लिए विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है. जेसीबी की मदद से उक्त स्थल की साफ-सफाई और जमीन के समतलीकरण का कार्य कराया जा रहा है. वैकल्पिक