झांसी: झांसी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर मिला शव, मंदिर जाने के लिए निकला था
Jhansi, Jhansi | Aug 10, 2026 झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के गेवरा गांव में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पत्नी रागनी ने बताया कि उसका पति कौशल रविवार रात घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकला था काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो घर के सभी लोग सो गए।