सहजनवा: सहजनवां में जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार के पोस्टर लगे, तिरंगा यात्रा से पहले मचा हड़कंप, गीडा पुलिस ने पर्चे हटाए
गोरखपुर के सहजनवा विधानसभा क्षेत्र के गीडा थाना इलाके के पिपरौली कस्बे में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सार्वजनिक जगहों पर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार से जुड़े पोस्टर चिपके मिले। इन पोस्टरों पर 'बायकाट ब्लॉक प्रमुख', 'बायकाट प्रधान' और 'बायकाट विधायक' जैसे संदेश लिखे थे। पोस्टरों के ऊपर 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' जैसे नारे भी दर्ज थे।