पूसा-ताजपुर मुख्य पथ स्थित गंगापुर हॉस्पिटल चौक पर शुक्रवार सुबह बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहे उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।