झांसी: झांसी में पति प्रेमिका के साथ फरार, पत्नी दो बच्चों के साथ SSP कार्यालय पहुंची
Jhansi, Jhansi | Sep 29, 2026 झांसी में एक महिला ने अपने पति पर प्रेमिका के साथ घर से फरार होने का आरोप लगाया है। मोठ निवासी पीड़ित पत्नी मंगलवार की दोपहर 3 बजे अपने दो बच्चों के साथ झांसी SSP कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियों से पति को तलाशने की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घर से नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और बैंक खाते से करीब 1 लाख रुपये लेकर चला गया।