Public App Logo
जोगिंद्रनगर में कार हादसा, सात घायल; 7 वर्षीय बच्ची टांडा रेफर जोगिंद्रनगर के शानन क्षेत्र में रविवार शाम कार और स्कूटी की टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें हरियाणा से घूमने आए पांच पर्यटक और स्थानीय मां-बेटी शामिल हैं। सात वर्षीय बच्ची के पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जबकि उसकी मां को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कार सवार पर्यटकों को भी चोटें लगी हैं। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा नुकसान होने से बच गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। #Jogindernagar #RoadAccident #HimachalNews #MandiNews #RoadSafety #HimachalPradesh - Himachal Pradesh News