पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की समस्त विधानसभाओं के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश चंद्र शुक्ला ने आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी 07,08 और 09 अक्टूबर को शिविर लगाए जा रहे हैं। मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा ' वोटर हेल्पलाइन ऐप' के माध्यम से भी पंजीयन कर सकते हैं।
सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी अपने बूथ लेवल एजेंट्स के माध्यम से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं, 1 जनवरी 2027 तक पात्र होने वाले भावी मतदाताओं तथा छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।
Election Commission of India
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
#shivpuri
Shivpuri, Madhya Pradesh | Oct 7, 2026