देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ गरियाबंद, निकली भव्य तिरंगा यात्रा।
आ
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में छिंद तालाब से तिरंगा चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।
हाथों में तिरंगा और जुबां पर “भारत माता की जय” के जयघोष के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा से पूरा शहर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना से ओत-प्रोत नजर आया।
यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया तथा स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में देशभक्ति।
जय हिंद!
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 14, 2026