दरभंगा: दरभंगा में अनियंत्रित बाइक ने 4 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हादसे में 4 वर्षीय मासूम आरियन कुमार सहनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मथाराही गांव निवासी मिंटू सहनी के पुत्र आरियन कुमार सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आरियन अपने ननिहाल मनोरथा मन्नोपुर खर्रा में नानी के घर के सामने सड़क किनारे खड़ा था।..