बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में रोगी कल्याण समिति की बैठक में अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्णय लिए गए
बिक्रमगंज अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। करीब दो वर्षों के अंतराल के बाद हुई बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों की सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। मरीजों की सुविधा के लिए 25 सितंबर से अस्पताल में दो पंजीकरण काउंटर संचालित होगा।