वंदे मातरम पर सियासत तेज, हरक सिंह रावत बोले- ‘क्या हम भाजपा के टट्टू हैं?’
वंदे मातरम के पूरे गायन को लेकर विवाद जारी है। कांग्रेस हाईकमान के रुख का समर्थन करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस पूरा वंदे मातरम नहीं गाएगी।
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “क्या हम भाजपा के टट्टू हैं कि वह जो कहे, हम वही करें?” हरक ने कहा कि कांग्रेस संविधान को मानने वाली पार्टी है और अपने फैसले संविधान के अनुरूप ही लेगी।
#VandeMataram #HarakSinghRawat #Congress #BJP #UttarakhandPolitics #Politics #pahadsamachar #uttarakhand