नौबतपुर: नौबतपुर में महिला से 32 हजार रुपए की ठगी, खुले पैसे कराने के बहाने ले ली रकम
नौबतपुर के एक बैंक में चकिया पर गांव निवासी महिला से 32 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार का बताया जा रहा है जहां रूबी देवी अपनी बेटी के साथ बैंक से 50 हजार रुपए निकालने पहुंची थीं। इसी दौरान बैंक में मौजूद दो अज्ञात लोगों ने उन्हें बातों में उलझाकर खुले पैसे कराने के बहाने रकम ले ली। आरोपियों ने महिला को 18 हजार रुपए वापस किए और 32 हजार