राजपुर: सिंचाई पंप चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
बलरामपुर जिले के राजपुर में किसानों की बाड़ियों और खेतों से सिंचाई पंप चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लगातार हो रही पंप चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए राजपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी के दो हाफ एचपी डबल पंप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने राजपुर क्षेत्र में कई