जबलपुर: पूर्व सैनिक के पुत्र अर्जुन सिंह हत्याकांड: परिजनों ने नामजद आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और सुरक्षा की लगाई गुहार
थाना गोरा बाजार, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश के अंतर्गत पूर्व सैनिक एवं वरिष्ठ नागरिक गया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उनके 25 वर्षीय पुत्र स्व. अर्जुन सिंह की पांच नामजद आरोपियों द्वारा सामूहिक रूप से की गई नृशंस हत्या के संबंध में निष्पक्ष, सुदृढ़ और समयबद्ध विवेचना की मांग को लेकर दिया गया है