भोजपुर में पिकअप से मिले ₹5 के सिक्कों से भरी 29 बोरियां!
हसन बाजार थाना क्षेत्र के सहजनी गांव के पास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप से ₹5 के सिक्कों से भरी 29 बोरियां बरामद कीं। सिक्कों की कुल कीमत ₹13,87,910 बताई गई है।
पुलिस ने पिकअप को जब्त कर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में सिक्के लखनऊ से लाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में सिक्के कहां से आए और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
#Bhojpur #Ara #HasanBazar #Police #Coin #News #TodayShahabadNews