ब्यौहारी: ब्यौहारी में चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद
ब्यौहारी थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। फरियादिया की शिकायत पर पुलिस ने जांच करते हुए संदिग्ध महिला निवासी अल्हरा को हिरासत में लिया। पूछताछ और मेमोरेंडम के आधार पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण व 2,100 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। जानकारी रविवार शाम 4 बजे आमने सामने आई है।