प्रतापपुर: रेवटी गढ़िया नदी के पास बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त, आवागमन हुआ बाधित
ग्राम रेवटी गढ़िया नदी के पास अत्यधिक बारिश के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से मार्ग की मिट्टी और गिट्टी बह गई। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से इस मार्ग से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।