हरसूद: सर्वर नहीं मिलने के कारण करीब 40 मिनट तक परेशान होते रहे पीएम श्री कन्या शाला हरसूद के शिक्षक
Harsud, Khandwa | Aug 13, 2026 शासकीय स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को शाला में प्रवेश के समय एवं वापस जाते समय हमारे शिक्षक एप पर उपस्थिति लगानी अनिवार्य है। यह सुविधा कभी-कभी शिक्षकों के लिए परेशानी का सबक भी बन जाती है। गुरुवार शाम को नया हरसूद स्थित शासकीय पीएम श्री कन्या शाला हरसूद में सर्वर नहीं मिलने के कारण शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को परेशान होते देखा गया।