सामरी कुसमी: दानवीर भामाशाह सम्मान 2026 के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित, जिले के दानशील व्यक्ति व संस्थाएँ भेज सकते हैं प्रस्ताव
कुसमी सामरी सोमवार छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा राज्योत्सव के अवसर पर दानवीर भामाशाह सम्मान 2026 प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान दानशीलता, सौहार्द और जरूरतमंदों की अनुकरणीय सहायता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है चयनित व्यक्ति या संस्था को एक लाख रुपये की सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र से अलंकृत किया जाएगा