🐐 पशुपालन योजनाओं से स्वरोजगार की राह आसान, रुद्रप्रयाग में महिलाओं और पशुपालकों को मिल रहा लाभ
रुद्रप्रयाग में पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाएं ग्रामीणों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए *स्वरोजगार का मजबूत जरिया बन रही हैं।
🔹 महिला बकरी पालन योजना के तहत गरीब, निराश्रित, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को 3 बकरियां व 1 बकरा उपलब्ध कराया जा रहा है।
🔹 राज्य सेक्टर बकरी पालन योजना में 10 बकरियां व 1 बकरा देने के साथ 30 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
🔹 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए बकरी पालन, गो पालन और भेड़ पालन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
🔹 बॉयलर पालन योजना के तहत लाभार्थियों को विभागीय सहायता के साथ 60 हजार रुपये तक का अनुदान दिया जा रहा है।
🔹 ग्राम्य गो सेवक योजना के तहत पांच आवारा नंदियों के पालन-पोषण पर लाभार्थी को 12 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में संचालित इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है। 🐄🐑
#Rudraprayag #पशुपालन #स्वरोजगार #महिला_सशक्तिकरण #आत्मनिर्भरता #Uttarakhand #GovernmentSchemes
Rudraprayag, Rudraprayag | Aug 21, 2026