जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासन प्रतिबद्ध, उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं करीब 50 फरियादियों की समस्याएं...!
----------------------------------------
*गिरिडीह, 13 अक्टूबर 2026:-* आमजनों की समस्याओं को सीधे सुनने तथा उनके शिकायतों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 50 फरियादियों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें रखीं। जनता दरबार में लोगों ने व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक हित से जुड़े विभिन्न मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने फरियादियों को आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुकूल एवं प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।