बरियारपुर: आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मुंगेर ग्रामीण कुमारी अनिता चौधरी ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार तीन दिवसीय आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका द्वारा बच्चों को विशेष भोजन कराया गया। भोजन में पूरी, सब्जी, खीर और हलवा परोसा गया, जिससे केंद्र के बच्चे और अभिभावक काफी खुश दिखे।