सिहोरा: ग्राम सुनगवां में शराब दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में धरना दिया, सौंपा ज्ञापन
सुनगवां गांव में शराब दुकान खुलने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने सिहोरा एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दिया। महिलाओं और पुरुषों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि प्रस्तावित शराब दुकान स्कूल जाने वाले बच्चों के रास्ते पर है। ग्रामीणों को डर है की दुकान खुलने से महिलाओं बेटियों और बुजुर्गों को परेशानी होगी।