15 अगस्त को जहां पूरा देश शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन कर रहा था, वहीं सुमेरपुर के भगत सिंह सर्कल पर गंदगी और खाली बोतलें नजर आने से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न सर्कलों पर लाखों रुपये खर्च कर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था करवाई गई। लेकिन आरोप है कि इसी पवित्र राष्ट्रीय पर्व पर शहर के महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके सर्कलों की धुलाई एवं उचित साफ-सफाई करवाना नगर पालिका भूल गई।
मामले की जानकारी मिलने पर सुमेरपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा और सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ललित परिहार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह सर्कल की सफाई की और प्रतिमा स्थल के आसपास जमा कचरा हटाया। #sanchalnews #sanchalnewslive #15august #sumerpur #sumerpurcongress #sumerpurcity #nagarpalikasumerpur