दरभंगा: वंदे मातरम् पर सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सोनिया गांधी पर भड़कते हुए निकाला पैदल मार्च
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वंदे मातरम् के कथित अपमान के विरोध में दरभंगा भाजपा जिला इकाई ने रविवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बलभद्रपुर डॉ. एनपी मिश्रा चौक से ब्रह्मस्थान तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “वंदे मातरम् गाना ही होगा”, “वंदे मातरम् का अपमान नही