कलान: हर घर हर घाट तिरंगा रैली से गूंजा पहरुआ कलां, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव
शाहजहांपुर। विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पहरुआ कलां में “हर घर हर घाट तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। नमामि गंगे और ऋषि आश्रम जीवनधारा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रैली प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर कछुआ तालाब, रामगंगा नदी तट और गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरी