रायडीह: अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 20 वर्षीय युवक गंभीर, चालक फरार
Raidih, Gumla | Aug 3, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र से हिट एंड रन का एक गंभीर मामला सामने आया है। लौकीजमगई गांव में रविवार शाम तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की टक्कर से 20 वर्षीय उपन टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी सदस्य धान की रोपाई के लिए खेत गए हुए थे। उपन घर पर अकेला था और शाम करीब 4 बजे घर के बाहर सड़क पर टहल रहा था।