कुशलगढ़: कुशलगढ़ में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पर घमासान, SDM ने कहा- अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं
कुशलगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित बताए जा रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को लेकर चर्चाएं तेज हैं। चार पंचायतों के ग्रामीण जमीन, खेती, जलस्रोत और आजीविका पर संभावित असर को लेकर विरोध जता रहे हैं। इसको लेकर बुधवार सुबह 10 बजे हुई खास से बातचीत में SDM मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि प्रशासन को फिलहाल परियोजना से संबंधित कोई आधिकारिक पत्र या आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।