धरहरा: दशरथपुर में धर्मार्थ नेत्र जांच केंद्र शुरू, ग्रामीणों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
धरहरा प्रखंड के दशरथपुर इटवा में मंगलवार को ग्रामीणों के लिए आधुनिक नेत्र उपचार की सुविधा शुरू हुई। शिव मंदिर के सामने डॉ. श्रॉफ नेत्र जांच केंद्र-सीता गोयनका श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट, मुंगेर की शाखा का उद्घाटन जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।