CHC मटिहानी में इलाज में देरी पर उठे सवाल, प्रखंड की जनता पूछ रही—क्या डॉक्टर ही करेंगे ड्रेसिंग?
सड़क दुर्घटना में घायल युवाओं के इलाज में हुई देरी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मटिहानी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संतोष कुमार झा से संपर्क किया गया।
डॉ. झा ने बताया कि डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों का कमरा दूसरी मंजिल पर है, जबकि ड्रेसिंग रूम नीचे है। नीचे मौजूद सुरक्षा गार्ड या अन्य कर्मियों द्वारा समय पर सूचना ऊपर नहीं दिए जाने के कारण इलाज शुरू होने में कुछ मिनट की देरी हुई होगी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में ड्रेसर/कंपाउंडर का पद रिक्त है। ऐसे में उपलब्ध एएनएम, ईएमटी एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के सहयोग से प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की जाती है। घटना की पूरी जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्वास्थ्यकर्मी या सुरक्षा गार्ड की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. झा के अनुसार डॉ. एम. नाज अस्वस्थ हैं और उनके स्थान पर डॉ. सुनीता सिंह ड्यूटी पर थीं, जो उस समय ऊपर प्रसव कक्ष में मौजूद थीं।
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जिला अधिकारी श्रीकांत शास्त्री भी CHC मटिहानी का औचक निरीक्षण कर चुके हैं।
👉 अब बड़ा सवाल—क्या डॉक्टर ही ड्रेसिंग करेंगे?
यह सवाल मटिहानी प्रखंड की जनता पूछ रही है।
आपके साथ भी CHC मटिहानी में इलाज में देरी या ऐसी कोई घटना हुई है? कमेंट में बताएं। आपका कमेंट भी खबर बन सकता है।
#Matihani #Begusarai #MatihaniNews #CHCMatihani #BegusaraiNews #स्वास्थ्य_व्यवस्था #मटिहानी #बेगूसराय #जनता_की_आवाज #NewsOfBegusarai