रोहतास पुलिस की महिला कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक
👮♀️ रोहतास पुलिस की महिला पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक
रोहतास जिले में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर उनके कार्यों की समीक्षा की गई। कार्य के दौरान पाई गई कमियों में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं और महिलाओं से संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं कानून से जुड़ी जानकारी के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया।
👩✈️ महिला सुरक्षा, जागरूकता और संवाद—रोहतास पुलिस की प्राथमिकता।
#RohtasPolice #Rohtas #WomenSafety #महिलासुरक्षा #WomenEmpowerment #BiharPolice #PoliceReviewMeeting #महिलाजागरूकता #Sasaram #RohtasNews
Sasaram, Rohtas | Sep 28, 2026