बिजनौर: बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया
Bijnor, Bijnor | Sep 29, 2026 बिजनौर में आज मंगलवार को शाम करीब 5:00 बजे कोतवाली शहर पुलिस ने गौरव शर्मा नाम के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरव शर्मा ने 23 सितंबर को बिजनौर से एक बाइक चुराई थी। और फरार हो गया था शिकायत के बाद पुलिस ने गौरव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस ने गौरव को जेल भेज दिया है।