बिछिया: विश्व आदिवासी दिवस पर अंजनिया में गूंजेगा आदिवासी एकता का संदेश, 40 गांवों से पहुंचेगा जनसैलाब
आज 9 अगस्त, रविवार को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अंजनिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बिछिया विकासखंड अंतर्गत अंजनिया ग्राम पंचायत के नेशनल हाईवे-30 स्थित बड़ा देव स्थल पर समाजजनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां आज 9 अगस्त रविवार की सुबह 9 बजे से ही ही पूजा-पाठ और कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया l दोपहर बाद रैली का आयोजन होगा l