स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
भदेसर।उपखंड प्रशासन ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इसमें कस्बे के तीनों सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।
रिटर्निंग अधिकारी रजनी मीणा और सहायक रिटर्निग अधिकारी शिव सिंह शेखावत के निर्देशन में आयोजित इस रैली को माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोवर्धन लाल देवत भदेसर पंचायत समिति विकास अधिकारी महेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हिमांशु जानी, नोडल अधिकारी शम्भू लाल शर्मा, और बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य शांति लाल मीणा और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की प्रोग्रामर दीप्ति टाक ने झण्डी दिखाकर रवाना किया।
रैली में मॉडल स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनवारी लाल मीणा, स्काउट गाइड स्थानीय संघ सचिव शंकर लाल भांबी सहायक प्रोग्रामर अनिल मेघवाल सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ नारे लगाए और लोगों को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक किया।
यह रैली बस स्टैंड, जैन स्थानक और राजमहल होते हुए पंचायत समिति परिसर में खत्म हुई। छात्रों के हाथों में मतदान के लिए प्रेरित करने वाली तख्तियां थीं। उन्होंने "जागरूक मतदाता, मजबूत लोकतंत्र" का संदेश दिया। इस दौरान कई शिक्षक और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार ठोलिया भी मौजूद थे।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 9, 2026