सहसवान: सहसवान कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने जल चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार कांवड़ियों को मारी टक्कर
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के भूड़खितौरा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने जल चढ़ाकर वापस लौट रहे बाइक सवार कांवड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में चार कांवड़िए घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गौरतलव है कि सभी कावड़िया देवकली मंदिर से जल चढ़ाकर लौट रहे थे।