मोहम्मदगंज: कोयल नदी में भीषण बाढ़, 3 लाख क्यूसेक पानी का बहाव; कई गांव प्रभावित, तटबंध न बनने पर ग्रामीणों का आक्रोश
मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कोयल नदी में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उत्तर कोयल भीम बराज में जलप्रवाह बढ़ने के बाद बाढ़ की स्थिति को देखते हुए बराज के सभी 40 गेट खोल दिए गए हैं। बराज से डाउनस्ट्रीम में करीब 3 लाख क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। वहीं सिंचाई नहरों के सभी गेट बंद रखे गए हैं।