Public App Logo
विकासनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार और एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका विकासनगर। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में जा रहे कार्यकर्ताओं की बसें रोके जाने और देहरादून में राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को प्रभावित करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने विकासनगर में प्रदर्शन किया। तिलक भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहाड़ी गली चौक पहुंचे, जहां भाजपा सरकार और एसएसपी नैनीताल का पुतला फूंका गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात और जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल विपक्षी कार्यक्रमों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए चेतावनी दी कि राजनीतिक कार्यक्रमों में हस्तक्षेप जारी रहा तो प्रदेशभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। #followerseveryone #highlight @top fans - Uttarakhand News