मनोहरथाना: मनोहर थाना नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में गायत्री देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं
नवगठित मनोहरथाना नगरपालिका को मंगलवार पहली उपाध्यक्ष मिली। जिसमें भाजपा की गायत्री देवी लोधा ने उपाध्यक्ष पद हासिल किया।कुल 20 नव निर्वाचित पार्षदों में से विजेता भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी को 17 में से 13 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर बी को 4 मत मिले।भाजपा की गायत्री देवी लोधा 9 वोटों से जीत कर नवगठित नगरपालिका के पहली वाइस चेयरमैन बनी ।