अमरिया: अमरिया के परेवा वैश्य में घर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
जहानाबाद थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर है। अमरिया के परेवा वैश्य गांव में गुरुवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से घर में भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था। धुआं देखकर अनस अंसारी नीचे पहुंचे तो आग विकराल हो चुकी थी। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।