किरनापुर: रानी अवंती बाई जयंती पर विधायक राजकुमार कर्राहे ने नगर मुख्यालय में हजारों की भीड़ के साथ भव्य रैली निकाली
भारतभूमि की वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती के अवसर पर रविवार को बालाघाट में लोधी समाज द्वारा विशाल सामाजिक रैली का आयोजन किया गया। रैली में किरनापुर विधायक राजकुमार कर्राहे विशेष रूप से दोपहर लगभग 2 बजे शामिल हुए। विधायक कर्राहे ने समाजजनों के साथ रैली में सहभागिता करते हुए वीरांगना रानी अवंती बाई के साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। स्व. रामाब