आजमगढ़ में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
थाना बिलरियागंज क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराध से अर्जित करीब ₹1 करोड़ 92 लाख की अवैध अचल संपत्ति कुर्क की गई। कुल 538.55 वर्ग मीटर भूमि को प्रशासनिक कब्जे में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गैंग के सदस्य प्रयागराज महाकुम्भ, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, अयोध्या राम मंदिर समेत भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों एवं मेलों में टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम नदौरा तकरकारी एवं गड़ेरी पट्टी में कुर्की की कार्रवाई पूरी की।
आजमगढ़ पुलिस ने संगठित अपराध और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
#Azamgarh #AzamgarhPolice #Bilariyaganj #GangsterAct #PoliceAction #CrimeNews #UPPolice #PropertyAttached #BreakingNews