कोईलवर: 14 साल की उम्र में शहीद हुए कपिलदेव राम का समाधि स्थल जर्जर
शहीद की याद में कोईलवर में शहिद कपिल देव राम समाधि स्थल और प्रतिमा जर्जर अवस्था में। इसको लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय निवासी दीपक गुप्ता ने प्रशासन से शहीद दिवस राजकीय सम्मान के साथ मनाने और स्मारक की स्थिति सुधारने की मांग की है। वंशज अरविंद कुमार ने कहा कि शहीद को अपेक्षित सम्मान नहीं मिलना दुखद है।