नाथनगर: नरगाकोठी में बाल वैज्ञानिकों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान मेले में 90 मॉडल प्रदर्शित
सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर, नरगाकोठी में मंगलवार को विद्यालय स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय के सचिव डॉ. चंद्रभूषण सिंह, प्रधानाचार्य अमरेश कुमार एवं उप प्रधानाचार्य अभिनंदन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्रीफल फोड़कर विज्ञान मेले का शुभारंभ किया।