खजनी: खजनी में नलकूप ऑपरेटर से मारपीट, नलकूप न चलाने के विवाद में हुआ लहुलुहान, पुलिस जांच में जुटी
खजनी इलाके के हरनहीं महुरांव में नलकूप न चलाने को लेकर हुए विवाद में एक ऑपरेटर से मारपीट की गई। घटना में ऑपरेटर राजकुमार लहुलुहान हो गया। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारी और नलकूप चालक हरनहीं चौकी पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।