हज़ारीबाग: केरेडारी में सांप के डंसने से 30 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने सीएचसी गेट पर शव रखकर किया विरोध
केरेडारी प्रखंड के बड़काआम निवासी गुड्डू यादव की पत्नी सुमन देवी (करीब 30 वर्ष) की सांप के डंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव लेकर केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के गेट पर पहुंच गए। घटना के बाद सीएचसी परिसर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं, ग्रामीणों ने एक जिंदा सांप को पकड़कर रखा है। लगातार सांप के डंसने से मौत की घटन