नारदीगंज: नारदीगंज में राजकुमारी देवी हत्याकांड: 12 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
नारदीगंज में घर में घुसकर डकैती के दौरान राजकुमारी देवी को बंधक बनाकर पिटाई करने और हत्या के मामले में 12 घंटे से अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। घटना के बाद शनिवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया था। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तार करे।