पलिया: खेत से गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप, अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
पलिया तहसील क्षेत्र के मझगई थाना अंतर्गत मंझेश्वरी गौशाला से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत में कथित तौर पर गोवंश का वध किए जाने की आशंका से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में भारी मात्रा में खून, हड्डियां और मांस के अवशेष मिलने के बाद पीड़ित खेत मालिक मनोज कुमार ने मझगईं थाने में लिखित तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।