सक्ती जिले के ग्राम पंचायत अमनदुला निवासी श्री मदन लाल यादव ने वीबी-जी रामजी योजना के संबंध में अपने विचार साझा करते हुए बताया कि पहले मनरेगा के तहत 100 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाता था, जबकि वीबी-जी रामजी योजना के तहत अब 125 दिनों तक रोजगार मिलेगा। साथ ही, मजदूरी दर में भी वृद्धि होकर 261 रुपये से बढ़कर 300 रुपये प्रतिदिन हो जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे तथा मजदूरी का भुगतान 15 दिनों के भीतर किया जाएगा।
श्री यादव ने रोजगार के अवसर और मजदूरी में वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
#सेवा _की_कहानी
#सेवा_संकल्प_अभियान
#Saktidist
Sakti, Chhattisgarh | Oct 5, 2026